राजस्थान

Jaipur: एनएमओ ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, लोगों को मिली चिकित्सा सुविधा

Admindelhi1
3 Aug 2026 10:49 AM IST
Jaipur: एनएमओ ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, लोगों को मिली चिकित्सा सुविधा
x
चिकित्सा सेवा के लिए एनएमओ ने आयोजित किया विशेष शिविर

जयपुर: पत्रकार रोड मानसरोवर में रविवार को एनएमओ जयपुर महानगर की सहभागिता से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर लाभ प्राप्त किया।

शिविर में कान, नाक एवं गला (ईएनटी), नेत्र रोग, सामान्य चिकित्सा, हड्डी एवं दर्द रोग के विशेषज्ञों के साथ फिजियोथैरेपिस्ट और योग गुरु ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद, जयपुर प्रांत के अध्यक्ष सुभद्र रहे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एनएमओ जयपुर महानगर की सचिव डॉ. आशालता एवं राजकुमार ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

आयोजकों ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।

Next Story