राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. बी. एल. वर्मा ने की शिष्टाचार भेंट
Tara Tandi
10 Sept 2025 5:22 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से बुधवार को राजभवन में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर बी. एल. वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके कुलगुरु पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल से पहली औपचारिक मुलाकात थी।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों पर चर्चा हुई। राज्यपाल श्री बागडे ने प्रो. वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि वे विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रो. वर्मा ने भी राज्यपाल को आश्वस्त किया कि वे विद्यार्थियों और शोधार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।
TagsJaipur राज्यपालनव नियुक्त कुलगुरुप्रो. बी. एल. वर्माशिष्टाचार भेंटJaipur Governornewly appointed Vice ChancellorProf. B. l. Vermacourtesy callजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





