राजस्थान
Jaipur : आकांक्षा हाट और सम्मान समारोह के जरिए समावेशी विकास को नई दिशा
Tara Tandi
3 Aug 2025 11:43 AM IST

x
Jaipur जयपुर: जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को मधुवन रिसोर्ट, गंगापुर सिटी में हुआ।
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और अंत्योदय की भावना से प्रेरित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम देश के समावेशी विकास को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना ने राजस्थान के सबसे पिछड़े ब्लॉकों में योजनाओं के सैचुरेशन और सेवा डिलीवरी में क्रांतिकारी बदलाव लाने की नींव रखी है।
गंगापुर ब्लॉक में पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल-संरक्षण, महिला-शक्ति, कौशल विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिससे जिले को प्रदेश स्तर पर रजत पदक मिला हैं।
जिला कलक्टर ने अभियान से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए बधाई दी। इस दौरान राज्य स्तर पर प्राप्त रजत पदक को जिला कलक्टर को सुपुर्द किया।
उन्होंने बताया कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम का लक्ष्य देश के अपेक्षाकृत अविकसित और दूरदराज के क्षेत्रों के 500 ब्लॉको में स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबंद्ध सेवाएं, बुनियादी ढांचा, विŸाय समावेशन तथा सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में सामाजिक सेवाओं को संतृप्त करना है। इस कार्यक्रम में राज्य के 27 ब्लॉकों में सवाई माधोपुर जिले का गंगापुर सिटी ब्लॉक भी चयनित किया गया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा सभी आशान्वित ब्लॉकों में 39 में से 6 संकेतकों को सैचुरेट करने के लिए आयोजन संपूर्णता अभियान में ब्लॉक गंगापुर सिटी द्वारा 5 संकेतकों को सैचुरेट किया गया जिसके लिए गंगापुर सिटी को राज्य स्तर पर आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में रजत पदक से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, जलदाय, राजस्व, आईसीडीएस, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा सहयोगिनी, कृषक मित्रों एवं स्वयंसेवियों को उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
“आकांक्षा हाट” का शुभारंभ - वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा :- कार्यक्रम के दौरान हस्तकला, दस्तकारी, हस्तनिर्मित सामानों के प्रचार प्रसार हेतु वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने उद्देश्य से “आकांक्षा हाट” का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें गंगापुर क्षेत्र के स्व-सहायता समूहों, महिला उद्यमियों एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह हाट ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण एवं लोक उत्पादों के संवर्द्धन का सशक्त मंच साबित होगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, प्रधान मंजू गुर्जर, उपखंड अधिकारी गंगापुर सिटी विजेंद्र मीना, मुख्य आयोजना अधिकारी, सीडीपीओ देशराज गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. अरविन्द मीना, ब्लॉक विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
TagsJaipur आकांक्षा हाटसम्मान समारोहजरिए समावेशी विकासनई दिशाJaipur Aakanksha Haatfelicitation ceremonythrough inclusive developmentnew directionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





