राजस्थान
Jaipur : राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 को होगी आयोजित
Tara Tandi
11 July 2024 5:05 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 13 जुलाई 2024 को संपूर्ण प्रदेश में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों बैंक के ऋण संबंधी मामले एनआई एक्ट के प्रकरण व राजस्व न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंक, वित्तीय संस्थानों के लंबित, प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह के माध्यम से राजीनामे द्वारा निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। पक्षकार संबंधित न्यायालय में आवेदन पेश कर अपने प्रकरण को लोक अदालत में रखवा सकते हैं। इस हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर से संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पक्षकारों द्वारा आपसी समझाइश एवं राजीनामे के आधार पर अपने प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराते हुए शीघ्र सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त करने के इस अवसर का आमजन को लाभ उठाना चाहिए।
श्रीमती शर्मा ने आमजन से अपील है कि वे अपने राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
TagsJaipur राष्ट्रीय लोक अदालत13 जुलाई 2024 आयोजितJaipur National Lok Adalat to be held on 13th July 2024जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





