राजस्थान
Jaipur: राष्ट्रीय लोक अदालत - राजस्व मंडल में 622 प्रकरणों का निस्तारण
Tara Tandi
10 May 2025 7:45 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्व मंडल के स्तर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 622 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जा सका। इस लोक अदालत के लिए कुल 455 समझाइश योग्य प्रकरण चिह्नित किये गये थे।
राजस्व मंडल न्यायिक सदस्य श्री पुरुषोत्तम लाल सैनी एवं सदस्य डॉ.एसपी सिंह की मौजूदगी में विशेष बेंच के जरिए से न्याय की आस लगाए बैठे पक्षकारों को बड़ी राहत मिल पायी।
लोक अदालत का शुभारंभ दोनों सदस्यों के अलावा अतिरिक्त निबंधक श्री हेमंत माथुर, लोक अदालत के लिए विशेष समन्वयक एवं काउंसलर (सेवानिवृत्त आरएएस ) श्री सुरेश कुमार सिंधी, राजस्व बार अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजावत, राजकीय अभिभाषक श्री शांति प्रकाश ओझा आदि की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
लोक अदालत में अभिभाषक अशोक नाथ योगी, रेखा गोयल, मोहित सोनी, दुनी चंद ढिढारिया व शहाबुद्दीन, मंडल कार्मिक अर्जुन यादव, पंकज हेमनानी, गिरीश कुमार चांदीरामानी , भैरू राम वर्मा, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, आकाश यादव, विजेंद्र गुर्जर, हवा सिंह, सोमेंद्र कुमार , दिनेश कुमार साहू सहित विविध शाख़ाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
TagsJaipur राष्ट्रीय लोक अदालतराजस्व मंडल622 प्रकरणों निस्तारणJaipur National Lok AdalatRevenue Board622 cases resolvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





