राजस्थान
Jaipur: प्रदेश में 5 हजार करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे बनेगें- दिया कुमारी
Tara Tandi
2 April 2025 6:13 PM IST

x
Jaipur जयुपर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रदेश में 21 नेशनल हाईवे परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लगभग 5 हजार करोड़ की लागत की नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत् नागौर नेत्रा सड़क के 4 लेन का कार्य, रायपुर जस्साखेड़ा, गंगापुर सिटी बाईपास, करौली बाईपास सहित विभिन्न सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जायेगा । इसके साथ ही दुर्घटना सम्भावित 13 ब्लैक स्पाट्स के सुधार का कार्य भी करवाया जायेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गड़करी का इस स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया है।
गत वर्ष राज्य योजना में 12620 करोड़ खर्च, अब तक का सर्वाधिक-
उपमुख्यमंत्री ने कहा है की मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास के नये प्रतिमान स्थापित कर रही है। गत वर्ष में राज्य योजना में सड़क, पुल/आरओबी/आरयूबी निर्माण हेतु 12 हजार 620 करोड़ रूपये व्यय किये गए जो कि अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सड़क विकास के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए 17 हजार 384 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। गौरलतब है कि राज्य योजना में ग्रामीण सड़क, वृहद् जिला सड़क (एमडीआर), स्टेट हाईवे सहित विभिन्न निर्माण करवाये जाते है।
सीआरआईएफ में 1300 करोड़ खर्च, अब तक का सर्वाधिक-
केंद्रीय सड़क आधारभूत निधि से प्रदेश में गत वर्ष में लगभग 1300 करोड़ की लागत की सड़कों का निर्माण करवाया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों एवं प्रभावी मॉनिटरिंग से सीआरआईएफ में पूर्व के वर्षों मे संचयी राशि में से राशि प्राप्त करते हुए अब तक की सर्वाधिक राशि गत वर्ष में खर्च की गई है।
TagsJaipur प्रदेश5 हजार करोड़लागत नेशनल हाईवे बनेगेंदिया कुमारीJaipur stateNational Highway will be built at a cost of 5 thousand croresDiya Kumariजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





