राजस्थान

Jaipur: नगर निगम ने अवैध विज्ञापनों के खिलाफ अभियान चलाया

Admindelhi1
19 Sept 2026 11:10 AM IST
Jaipur: नगर निगम ने अवैध विज्ञापनों के खिलाफ अभियान चलाया
x
अवैध विज्ञापनों के विरुद्ध निगम की विशेष कार्रवाई

जयपुर: नगर निगम जयपुर के समस्त जोन कार्यालयों द्वारा गुरुवार से अवैध विज्ञापनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत निगम क्षेत्र में लगे अवैध विज्ञापनों को हटाने के साथ-साथ उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान विभिन्न जोनों की टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 90 कॉमर्शियल बैनर, 182 अवैध होर्डिंग्स एवं 43 लोहे के स्ट्रक्चर हटाकर जब्त किए गए हैं।

आयुक्त ने बताया कि जिन भवनों अथवा दीवारों पर अवैध रूप से विज्ञापन लगाए गए हैं, उनके भवन मालिकों से नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही, जिन उत्पादों के अवैध विज्ञापन गैन्ट्री, यूनिपोल अथवा पोल कियोस्क पर पाए जाएंगे, उनके उत्पाद निर्माताओं को भी नोटिस जारी किए जाएंगे।

अवैध विज्ञापन के कारण नगर निगम के राजस्व को होने वाले नुकसान की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

अधिकृत वेंडरों के माध्यम से ही करवाएं विज्ञापन

आयुक्त ने सभी फर्मों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने विज्ञापन नगर निगम जयपुर से अधिकृत वेंडरों के माध्यम से ही प्रदर्शित करवाएं। अनधिकृत व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के माध्यम से विज्ञापन करवाए जाने पर नियमानुसार सीजर एवं अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

नगर निगम जयपुर द्वारा अवैध विज्ञापनों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Story