राजस्थान
Jaipur: सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री ने दी शुरुआत
Tara Tandi
30 Aug 2025 1:03 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए गए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अजमेर स्थित पटेल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने सांसद खेल महोत्सव- 2025 का विधिवत शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके पश्चात सांसद श्री चौधरी ने कबड्डी मैच का शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का आधार है। इस महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान और मंच मिलेगा, साथ ही यह स्वस्थ एवं सशक्त समाज की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली में फिटनेस और स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती है और खेल इन चुनौतियों का समाधान प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करने वाला अभियान है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाएं आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन करेंगी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करें और अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस आयोजन को सफल बनाएं।
ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा-
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 20 सितम्बर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना है। इच्छुक खिलाड़ी www.sansadkhelmahotsav.in पर जाकर अपनी प्रविष्टि दर्ज कर सकते हैं।
ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रतियोगिताएँ-
प्रतियोगिताओं की शुरुआत 21 सितम्बर से ग्राम स्तर पर होगी। यहाँ से चयनित प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर मुकाबला करेंगे और अंततः जिला स्तर पर फाइनल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। इस तरह चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आएगी।
पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल-
महोत्सव में विभिन्न आयु वर्गों के लिए नींबू-चम्मच दौड़, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, खो-खो, स्केटिंग, क्रिकेट, कुश्ती और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं होंगी।
शुभारम्भ समारोह में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड़, नगर निगम अजमेर के अधिशासी अभियंता श्री मनोहर सोनगरा, हॉकी सचिव श्री देवेंद्र सिंह शेखावत, उप जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी श्री शिवराज सिंह शेखावत, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक, कोच सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
---
TagsJaipur सांसद खेल महोत्सवशुभारंभकेंद्रीय मंत्रीदी शुरुआतJaipur MP Sports FestivalinauguratedUnion Ministergave the startजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





