राजस्थान

Jaipur: राज्य सरकार और कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन, कर्मयोगी भारत के मध्य एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Tara Tandi
25 April 2025 6:56 PM IST
Jaipur: राज्य सरकार और कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन, कर्मयोगी भारत के मध्य एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार के कार्मिकों के कौशल विकास एवं क्षमता संवर्धन के लिए शुक्रवार को जयपुर के हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में राज्य सरकार और कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन, कर्मयोगी भारत के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
महानिदेशक, एच.सी.एम. रीपा श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि राज्य सरकार कार्मिकों के कौशल विकास एवं क्षमता संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन, कर्मयोगी भारत तथा राज्य सरकार के बीच हुए इस एमओयू से केन्द्र व राज्य सरकार के बीच एक मजबूत और गतिशील साझेदारी विकसित होगी। इससे प्रदेश के राजकीय कार्मिकों के क्षमता विकास के लिए नए अवसरों का सृजन होगा।
कर्मयोगी भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती वी. ललिता लक्ष्मी ने कहा कि कर्मयोगी भारत द्वारा विश्व का सबसे बड़ा कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में iGot (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) प्लेटफार्म पर राजस्थान के सर्वाधिक एक्टिव यूजर्स हैं। साथ ही, प्लेटफार्म पर सर्वाधिक कोर्स कम्पलीशन भी राजस्थान के कार्मिकों द्वारा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया जाएगा जो प्रदेश के कार्मिकों की दक्षताओं को बढ़ाने में मदद करेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक, एच.सी.एम. रीपा श्रीमती शैली किशनानी, नोडल अधिकारी, एच.सी.एम. रीपा, मिशन कर्मयोगी डॉ. राकेश सिंघल सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Next Story