राजस्थान

Jaipur: राजीविका और ARCH कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिजनेस के बीच समझौता

Tara Tandi
9 Oct 2025 6:15 PM IST
Jaipur: राजीविका और ARCH कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिजनेस के बीच समझौता
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान में ग्रामीण आजीविका को डिज़ाइन-आधारित हस्तक्षेप एवं कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) और ARCH कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिजनेस के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी राजीविका की नई पहल “उन्नति इन्क्यूबेशन हब” के अंतर्गत की गई है।
यह समझौता राजीविका राज्य कार्यालय, जयपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर, श्रीमति नेहा गिरी एवं ARCH कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिजनेस की डायरेक्टर, श्रीमति अर्चना सुराना द्वारा MoU पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्रीमति श्रेया गुहा, राजीविका की परियोजना निदेशक (प्रशासन) श्रीमति प्रीति सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस सहयोग का उद्देश्य राजस्थान के ग्रामीण कलाकारों एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों के लिए उत्पाद डिज़ाइन, विकास एवं बाज़ार उपयुक्तता को सुदृढ़ करना है। इसके अंतर्गत दोनों संस्थाएँ अनुसंधान, डिज़ाइन अवधारणा, प्रोटोटाइप निर्माण, ब्रांडिंग एवं क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगी, जिससे सतत आजीविका को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण महिला कारीगरों को सशक्त बनाया जा सके।
यह समझौता रचनात्मक डिज़ाइन सोच को जमीनी उद्यमिता के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण समुदायों में नवाचार, कौशल संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति राजीविका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Next Story