राजस्थान

Jaipur: अधीनस्थ न्यायपालिका में सबसे अधिक महिला न्यायिक अधिकारी जूनियर डिवीजन में

Admindelhi1
29 Aug 2024 9:35 AM GMT
Jaipur: अधीनस्थ न्यायपालिका में सबसे अधिक महिला न्यायिक अधिकारी जूनियर डिवीजन में
x
महिला न्यायिक अधिकारियों का बोलबाला

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट में भले ही महिला न्यायाधीशों की संख्या कम हो, लेकिन देशभर की न्यायपालिका में महिला न्यायिक अधिकारियों का बोलबाला है। वर्गवार बात की जाए तो अधीनस्थ अदालतों में महिला न्यायिक अधिकारी सबसे अधिक हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की वेबसाइट के अनुसार सबसे अधिक महिला न्यायिक अधिकारी जूनियर डिवीजन में है। इस वर्ग में वे न्यायिक अधिकारी आते हैं जो संबंधित राज्य की न्यायिक सेवा से नियुक्त होते हैं। शुरुआती स्तर पर महिला अधिकारियों की अधिक संख्या दर्शाती है कि बीते कुछ सालों में महिलाओं का न्यायिक सेवा के प्रति रुझान बढ़ा है। इस संबंध में महिला अधिवक्ता आराधना गुप्ता का कहना है कि पहले वकालत के पेशे में महिलाओं की संख्या काफी कम थी। अब वकालत में भी महिलाएं आगे बढ़कर काम कर रही है। वकालत के पेशे में आने के बाद अब महिलाओं का न्यायिक सेवा के प्रति भी आकर्षण बढ़ा है। ऐसे में बीते कुछ सालों की भर्तियों में बड़ी संख्या में महिलाओं का चयन हुआ है।

यह है आंकड़ा

जूनियर डिवीजन में वर्गवार अधिकारी

एससी - 1280

एसटी - 470

ओबीसी - 2064

दिव्यांग - 215

महिला - 3711

सीनियर डिवीजन में वर्गवार अधिकारी

एससी - 688

एसटी - 276

ओबीसी - 1184

दिव्यांग - 82

महिला - १५५०


जिला न्यायाधीश

एससी - 633

एसटी - 203

ओबीसी - 1395

दिव्यांग - 55

महिला - 1435

सभी वर्गों के कुल स्वीकृत पद 25,511 में से हैं।

Next Story