राजस्थान
Jaipur: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे, जलदाय मंत्री ने प्रेस वार्ता में गिनाई उपलब्धियाँ
Tara Tandi
12 Jun 2025 1:08 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने भीलवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अद्भुत यात्रा को भारत के लिए प्रगति और गौरव के कल्याणकारी वर्ष बताए और कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के मजबूत संकल्प, अदम्य इच्छाशक्ति और जन-केंद्रित दृष्टिकोण ने भारत की तस्वीर बदलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत न केवल एक उभरती हुई शक्ति बन रहा है। साथ ही, उनके नेतृत्व में भारत ने अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनः स्थापित किया है। आज भारत देश न केवल अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखता है, बल्कि वैश्विक शांति और सहयोग के लिए भी काम करता है। आत्मनिर्भर भारत का उनका नारा केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के हर नागरिक के लिए एक प्रेरणा है।
जलदाय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 11 वर्षों में राष्ट्र के समावेशी विकास को लेकर गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने की प्रतिबद्धता के तहत नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रूपये तक की आय पर टेक्स छूट प्रदान की। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण, 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल कनेक्शन, पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा घरों के निर्माण के साथ माताओं-बहनों के लिए 12 करोड़ शौचालयों निर्माण करा उन्हें सम्मान से जीवन जीने का हक प्रदान किया। देशभर की 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया। किसानों के उत्थान के लिए वर्ष 2013-14 की तुलना में वर्ष 2025-26 में कृषि बजट में 5 गुना की वृद्धि, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 3 लाख 70 हजार करोड़ रूपए वितरित, 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित, 2021-26 के लिए पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए 93 हजार करोड़ रूपए आवंटित किए गए।
महिलाओं के लिए 4 करोड़ 20 लाख सुकन्या समृद्धि खातों के साथ ही पीएम मातृ वंदना योजना के तहत लगभग 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को 18 हजार करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई। सवेतन मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया। उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ 33 लाख से अधिक धुआं मुक्त रसोई बनाई गई। युवाओं के लिए समर्पित मोदी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की। 2014 से पहले देश में केवल 13 आईआईएम थे जो अब 21 हो चुके हैं। 1 लाख 60 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 17 लाख 6 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले देश में केवल 16 आईआईटी थे अब ये 26 हो गए है। इनमें 6 हजार 500 सीटें और जोड़ी जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज की संख्या 2045 तक पहुंच चुकी है। 500 से अधिक नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं।
चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2014 से पहले देश में एम्स की संख्या 7 थी, जो आज तीन गुना बढ़कर 23 हो गई है। 2014 से अब तक एमबीबीएस सीटें बढ़कर 1 लाख 18 हजार हुई और 74 हजार पीजी सीटें जुड़ी। 220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन डोज दिए गए।
11 वर्षों में भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य हुए। उरी और पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दुश्मनों के आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। पहलगांव हमले के बाद पीएम मोदी के साहसी निर्णय से भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सीमा पार आतंकी ठिकानों को नष्ट कर 150 से अधिक आतंकियों को मार गिराकर विश्व में नए भारत की शक्ति को प्रदर्शित किया। आज देश में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एस 400 डिफेन्स सिस्टम, ब्रम्होस, आकाश जैसी मिसाइल, आईएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड हैलीकोप्टर, स्नाइपर राइफल्स, बुलेट प्रूफ जैकेट जैसे रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। रक्षा निर्यात में 2014 से 34 गुना बढ़ोत्तरी हुई।
पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 विश्व स्तरीय वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 136 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चालू हो चुकी हैं। इसी तरह 2025 में हाईवे निर्माण की गति 34 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गई है। मेट्रो की लंबाई 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर 2025 में 1013 किलोमीटर हो गई। देश में 2014 से पहले 74 हवाई अड्डे थे। जो अब बढ़कर कुल 160 हो गए हैं। 2014 से अब तक 3.96 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई गई। 99 प्रतिशत गाँव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। मोदी सरकार ने इन्फ्रा निर्माण को भी नई गति प्रदान की है।
पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प के कारण आज वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 प्रतिशत लेनदेन भारत में होते हैं। देश में यूपीआई लेन देन 24 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। मोबाइल यूजर्स 116 करोड़ हो चुके हैं। देश में इन्टरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 2014 में 25.5 करोड़ से 285 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 97 करोड़ हो गई है।
जलदाय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल में अब तक राजस्थान को 2 लाख 11 हजार करोड़ रूपए केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में प्राप्त हुए हैं। राज्य के 4.5 करोड़ लोगों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में मुफ्त अनाज प्रदान किया, 2 एक्सप्रेस हाइवे एवं भारत माला परियोजना के अंतर्गत सड़कों और राजमार्गों को मंजूरी दी। प्रदेश की 9 लाख 6 हजार महिलाएं लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हुई, 23 लाख लोगों के पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा किया। इसी प्रकार 87 लाख ग्रामीण घरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण किया गया, आयुष्मान भारत योजना में 1 करोड़ 16 लाख मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई, प्रदेश की जनता को 23 मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिली। राज्य के 76 लाख 18 हजार से अधिक अन्नदाता किसानों को 24 हजार 949 करोड रूपए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हुए हैं। उज्ज्वला योजना में 74 लाख एलपीजी कनेक्शन भी निःशुल्क प्रदान किए गए है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रूपए प्रति महिला के हिसाब से 29 लाख महिलाओं को प्रदान किए गए। राजस्थान में जन धन योजना के तहत 3 करोड़ 69 लाख लोगों के खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 2 करोड़ 52 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं।
संकल्प से सिद्धि तक अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा ने की।
TagsJaipur मोदी सरकार11 वर्ष पूरेजलदाय मंत्रीप्रेस वार्तागिनाई उपलब्धियाँJaipur Modi government11 years completedwater supply ministerpress conferencelisted achievementsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





