राजस्थान
Jaipur: मंदिर ठिकाना गलता जी में विकसित हो रही अत्याधुनिक सुविधाएं
Tara Tandi
21 Feb 2025 11:34 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला प्रशासन द्वारा मंदिर ठिकाना गलता जी के विकास लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। गलता मंदिर की व्यवस्थाओं को सुद्दढ़ एवं चुस्त-दुरुस्त करने के लिये जिला प्रशासन ने गलता मंदिर परिसर एवं घाट के बालाजी पर 15 नाइट वीजन तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। कैमरों के द्वारा अब जिला प्रशासन द्वारा वहां होने वाली सम्पूर्ण गतिविधियों पर अपनी नजर रख सकेगा।
नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार जयपुर ने बताया कि गलता तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये तथा मंदिर की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी के लिये पूरे परिसर एवं घाट के बालाजी मंदिर को सीसीटीवी से युक्त किया जा रहा है। कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाकर पूरे परिसर की निगरानी सुनिश्चित की जायेगी।
TagsJaipur मंदिर ठिकाना गलताविकसित अत्याधुनिक सुविधाएंJaipur temple location Galtadeveloped state-of-the-art facilitiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





