राजस्थान
Jaipur: शनिवार को सभी जिलों में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास, दिशा-निर्देश जारी
Tara Tandi
30 May 2025 11:26 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक श्री जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शनिवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना है।
श्री मोंगा ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास (ऑपरेशन शील्ड) का आयोजन किया जाएगा।
TagsJaipur शनिवार सभी जिलोंमॉक ड्रिलब्लैकआउट अभ्यासदिशा-निर्देश जारीJaipur Saturday all districtsmock drillblackout practiceguidelines issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





