राजस्थान
Jaipur: ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट का हुआ सफल
Tara Tandi
1 Jun 2025 10:40 AM IST

x
Jaipur जयपुर । गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिले में शनिवार को ऑपरेशन शील्ड के तहत खातीपुरा रोड स्थित जयपुर मिलिट्री स्टेशन के रिहायशी इलाके में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट का सफल आयोजन हुआ। जयपुर में शनिवार रात 8ः15 बजे सायरन बजते ही जदुनाथ विहार, भारतेंदु नगर, जसवंत नगर, खातीपुरा का चुनिंदा परिधि क्षेत्र में आमजन ने स्वेच्छा से सभी लाइट बंद की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री कुंवर राष्ट्रदीप की अगुवाई में यातायात पुलिस एवं पुलिस के जवानों ने आमजन को गाइडलाइन की पालना के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान वाहन चालकों ने सभी स्वेच्छा से वाहन को सड़क किनारे लगाकर वाहन की लाइट बंद की। इस प्रकार जयपुर में ऑपरेशन शील्ड के लिए चिन्हित क्षेत्र में ब्लैक आउट का सफल आयोजन देखने को मिला। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने ब्लैक आउट के दौरान जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए आमजन का आभार जताया है।
इससे पहले जयपुर कलक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष में शाम पांच बजे एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही सायरन बज उठे। सायरन की आवाज से प्रशासन, पुलिस सहित एजेसियों और संबंधित विभागों के अधिकारी हरकत में आए। चंद ही मिनटों में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी मौके पर पहुंच गए एवं संपूर्ण अभ्यास की मॉनिटरिंग स्वयं की।
संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे ग्राउंड को खाली करवाया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया। नागरिक सुरक्षा के जवानों ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को अपने हुनर और प्रतिभा के दम पर सकुशल रेस्क्यू किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घायलों को एंबुलेंस के जरिये स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, ईआरटी, एसडीआरएफ एवं एटीएस के जवानों ने पूरे परिसर की तलाशी लेकर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, नागरिक सुरक्षा, नगर निगम, एसडीआरएफ, ईआरटी, एसटीएस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य एजेंसियों एवं विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतरीन आपसी सहयोग एवं समन्वय का प्रदर्शन करते हुए त्वरित रेस्पॉन्स एवं रेस्क्यू करते हुए ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।
TagsJaipur ऑपरेशन शील्डमॉक ड्रिलब्लैक आउट सफलJaipur Operation ShieldMock DrillBlack Out Successfulजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





