राजस्थान

Jaipur: जनता के आक्रोश के बाद त्रिमूर्ति सर्किल से हटाया विधायक का कटआउट

Admindelhi1
28 Jan 2025 1:17 PM IST
Jaipur: जनता के आक्रोश के बाद त्रिमूर्ति सर्किल से हटाया विधायक का कटआउट
x
"त्रिमूर्ति सर्किल विधायक डाॅ. लालाराम बैरवा का 20 फुट ऊंचा कटआउट सोमवार देर रात हटा दिया गया"

जयपुर: शाहपुरा को जिला बनाने का विरोध कर रहे लोगों से विधायक द्वारा बात नहीं करने से लोगों में भारी रोष है। जनता के आक्रोश और मांग के बाद त्रिमूर्ति सर्किल विधायक डाॅ. लालाराम बैरवा का 20 फुट ऊंचा कटआउट सोमवार देर रात हटा दिया गया।

यह कटआउट कई दिनों से अमर शहीद क्रांतिकारी बारहठ बंधुओं की याद में बने त्रिमूर्ति स्मारक के बाहर हाई मास्ट लाइट पर टंगा हुआ था। शाहपुरा संघर्ष समिति ने इस कटआउट को हटाने के लिए थानाधिकारी व नगर परिषद आयुक्त को कई बार पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण लोग नाराज थे। लोगों ने इसे तत्काल हटाने की मांग की।

देर रात मौके पर पहुंचे विधायक के समर्थकों ने कटआउट हटा दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने खुशी में नारे लगाए और पटाखे फोड़े। संघर्ष समिति के प्रियांशु यादव ने कहा कि जिला भंग होने के बाद विधायक ने विरोधियों से कोई संवाद नहीं किया है। चौराहे पर विधायक का एक बड़ा कटआउट लगाया गया था। जिसके कारण लोग नाराज थे।

Next Story