राजस्थान
Jaipur: महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने अमृता हाट को बताया आत्मनिर्भरता का प्रतीक
Tara Tandi
22 Sept 2025 4:31 PM IST

x
Jaipur जयपुर । महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट (21 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री महेंद्र सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त श्रीमती नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए अमृता हाट छोटी महिला उद्यमियों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है।
डॉ. बाघमार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का विक्रय के लिए प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मेले में प्रदर्शित स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वार तैयार उत्पादों की खरीददारी कर उसका और यूपीआई से भुगतान किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में 165 स्टॉल्स लगाई गई हैं, जिन पर हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपराओं की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं।
TagsJaipur महिलाबाल विकास राज्यमंत्रीअमृता हाट बतायाआत्मनिर्भरता प्रतीकJaipur WomenMinister of State for Child Developmentdescribed Amrita Haat as a symbol of self-relianceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





