राजस्थान

Jaipur: ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने किया खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Tara Tandi
19 Sept 2024 7:13 PM IST
Jaipur: ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने किया खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
x
Jaipur जयपुर । सिरोही जिले में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय योग एवं वुशु प्रतियोगिता का समापन समारोह गुरूवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि व्यक्ति के सर्वागीण विकास के लिए तन और मन दोनो का स्वस्थ्य होना बहुत ही आवश्यक है इसलिए खेल जीवन की महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने सभी छात्रों को सदैव खेल भावना का सम्मान करने एवं प्रत्येक कार्य को पूर्ण मेहनत के साथ करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाडियों को शील्ड व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।
Next Story