राजस्थान
Jaipur: पंचायती राज राज्य मंत्री ने किया सिरोही में विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
Tara Tandi
16 May 2025 7:25 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जवाबदेहिता सुनिश्चित करते हुए आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए प्रत्येक फरियादी को उसकी समस्या के समाधान के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में नियमित रूप से अवगत करवाया जाए जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा आमजन को राहत मिले।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री शुक्रवार को सिरोही जिले के रामपुरा एवं गोईली में विकास कार्याे के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिरोही जिले के ग्राम पंचायत गोईली में बडा नाला निर्माण कार्य, राउमावि गोईली में टुकडी का कार्य, सीसी रोड निर्माण, स्कूल के पास इंटर ब्लॉक निर्माण कार्य, एसी/एसटी श्मशानघाट में टयूबवेल मय मोटर स्थापना कार्य का लोकार्पण किया।
इसी प्रकार पंचायत रामपुरा में भी सी.सी.रोड मय नाली निर्माण कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा में पिंक टॉयलेट नवीनीकरण निर्माण निर्माण कार्य, कब्रिस्तान की चार दिवारी निर्माण कार्य तथा शमशान घाट सी.सी. रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
TagsJaipur पंचायती राज राज्य मंत्रीसिरोही विभिन्न कार्योंशिलान्यास लोकार्पणJaipur Panchayati Raj State MinisterSirohi various worksfoundation stone inaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





