राजस्थान
Jaipur: पंचायती राज राज्यमंत्री ने सिरोही जिले में बर्तन बैंक का शुभारंभ किया
Tara Tandi
19 May 2025 7:27 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने सिरोही के आमलरी ग्राम पंचायत मुख्यालय मे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ किया । यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में एकल-प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री देवासी ने ग्रामीणों को बताया कि बर्तन बैंक के माध्यम से अब ग्रामवासी सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों में प्लास्टिक के स्थान पर धातु के बर्तनों का उपयोग कर सकेंगे, जिससे स्वच्छता और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस सराहनीय प्रयास के लिए ग्राम पंचायत आमलरी की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
TagsJaipur पंचायती राज राज्यमंत्रीसिरोही जिले बर्तन बैंकशुभारंभ कियाJaipur Minister of State for Panchayati Rajinaugurated the Utensil Bank in Sirohi districtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





