राजस्थान
Jaipur: वन राज्य मंत्री ने किया ‘स्वयंसिद्धा-दीवाली प्रदर्शनी 2025’ का अवलोकन
Tara Tandi
6 Oct 2025 6:49 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने रविवार को लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर द्वारा रिवाज रिजॉर्ट में आयोजित ‘स्वयंसिद्धा-दीवाली प्रदर्शनी 2025’ का अवलोकन किया।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने महिला उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘स्वयंसिद्धा‘ जैसी पहल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और पहचान भी दे रही है। केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा की योजनाओं व नवाचारों के माध्यम से निरन्तर कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि लोकल फॉर वोकल के सपने को साकार करने हेतु महिलाओं द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में खरीददारी कर स्थानीय कारीगरों व उनकी कला को प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम की संयोजक कविता कछावा और रुचि सोढ़ी ने बताया कि प्रदर्शनी में गृह सज्जा, फैशन, आभूषण, हस्तशिल्प, त्योहारी सजावट और पारंपरिक परिधानों के विक्रय हेतु स्टॉल लगाई गई है जिसमें आमजन को यहाँ उत्पाद गुणवत्ता के साथ-साथ न केवल सुंदर बल्कि किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को बाजार से जोड़ना है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
TagsJaipur वन राज्य मंत्री‘स्वयंसिद्धा-दीवाली प्रदर्शनी 2025’ अवलोकनJaipur Minister of State for Forestsobservation of 'Swayamsiddha-Diwali Exhibition 2025'जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





