राजस्थान
Jaipur: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सरिस्का में वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ
Tara Tandi
3 Oct 2025 2:01 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर के सरिस्का बाघ परियोजना में 2 से 8 अक्टूबर तक चल रहे वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरिस्का स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता के मैचों का शुभारम्भ किया एवं वन्यजीव सुरक्षा पोस्टर व स्टीकर का विमोचन किया तथा विद्यार्थियों के साथ वन्य जीव मॉनिटरिंग व सुरक्षा उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
श्री शर्मा ने वन्यजीव सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सप्ताह का उद्देश्य प्रकृति एवं पर्यावरण से जुडाव एवं उसका संरक्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को देव स्वरूप में पूजा जाता है। इसी परम्परा को आगे बढाते हुए वन्यजीव एवं प्रकृति का संरक्षण एवं मानवीय जुडाव की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का एक पेड मां के नाम अभियान जन-जन का अभियान बना है, जिससे देश व प्रदेश में निरन्तर वन क्षेत्र में न केवल इजाफा हो रहा है, बल्कि इसके संरक्षण के प्रति आमजन में एक सकारात्मक भावना पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी अभयारण्यों में उनकी निःशुल्क विजिट की व्यवस्था की गई है।
वन राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कुशल नीतियों से सरिस्का टाइगर रिजर्व अब बाघों की नर्सरी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरिस्का बाघ अभयारण्य ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए टाइगरों की संख्या ने 50 का आंकडा पार किया है। इससे पर्यटन में इजाफा होगा और हम दूसरे राज्यों को बाघ भेजने में सक्षम हो रहे हैं। सरिस्का अभयारण्य में नए रूट खोलने का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि यथाशीघ्र कुशालगढ से थानागाजी थैंक्यू बोर्ड तक की अच्छी गुणवत्ता की सडक बनकर तैयार होगी। इसी प्रकार नटनी का बारा से ढाईपेडी तक की सडक के चौडाइकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि भर्तृहरि बाबा पुलिया और जिन्दौली घाटी सडक को भी अच्छी गुणवत्ता के साथ बनवाया जाएगा, जिससे पर्यटकों का आवागमन सुविधाजनक होगा।
वन मंत्री श्री शर्मा ने वन्यजीव सप्ताह के तहत सरिस्का टाइगर रिजर्व में पहली बार आयोजित कराए जा रहे सरिस्का स्पोर्ट्स मीट के मैचों का शुभारम्भ किया।
उन्होंने वन्यजीव सप्ताह के तहत लगाई वन्यजीव मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली विद्यार्थियों के साथ किया। उन्होंने बाबा मौजनाथ एकेडमी स्कूल थानागाजी के विद्यार्थियों के गाइड की भूमिका निभाकर वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु उनके निगरानी उपकरणों एवं उनके सुरक्षा उपकरणों के बारे में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं उनके सवालों का जवाब दिया। बच्चे मंत्री को अपने गाइड के रूप में पाकर काफी प्रफुल्लित एवं उत्साह में नजर आए। इससे पूर्व उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
TagsJaipur वन राज्यमंत्री संजय शर्मासरिस्का वन्यजीव सप्ताहकिया शुभारंभJaipur: Minister of State for Forests Sanjay Sharma inaugurated Sariska Wildlife Weekजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





