राजस्थान
Jaipur: वन राज्यमंत्री ने प्रतिभावान सम्मान समारोह में 400 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Tara Tandi
23 Sept 2025 1:46 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सोमवार को अखिल राजस्थान जाटव महासभा समिति अलवर के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गोद-भराई व सगाई कार्यक्रम में शिरकत कर समाज के 400 प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया।
वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, साथ ही उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ को विकसित एवं संरक्षित करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना के साथ मौलिक अधिकार देने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का कहना था कि जो समाज पढ़ेगा, वह आगे बढ़ेगा, और जो समाज आगे बढ़ेगा, वह देश की तरक्की में अपनी महत्ती भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर समाज की सभी प्रतिभाएं विशेषकर बेटियां आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम में उपस्थित नही हो सके केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव के बधाई संदेश का भी पठन किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री यादव को धन्यवाद दिया की समाज की बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व में छात्रावास निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई।
TagsJaipur वन राज्यमंत्रीप्रतिभावान सम्मान समारोह400 प्रतिभाओं सम्मानितJaipur Forest Minister of StateTalented Award Ceremony400 talents honoredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





