
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 5 जून को केशवरायपाटन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केशवरायपाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का बुधवार को बूंदी जिले में ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री श्री हीरालाल नागर ने जायजा लिया। उन्होंने जिला कलक्टर श्री अक्षय गोदारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार मीणा के साथ कार्यक्रम स्थल पर की गई सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री श्री नागर ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर श्री अक्षय गोदारा ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन और आगंतुकों की सुविधा के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों से अवगत कराया और कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
TagsJaipur ऊर्जा राज्यमंत्रीतैयारियों जायजाJaipur Minister of State for Energyreviews preparationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





