राजस्थान
Jaipur: प्रभारी मंत्री ने बैठक लेकर बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Tara Tandi
23 Feb 2025 10:41 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्व,उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग राज्यमंत्री एवं कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री का यही विजन है कि सभी बजट घोषणाओं को धरातल पर जल्द से जल्द उतारा जाए।
राजस्व राज्यमंत्री श्री विजय सिंह शनिवार को कोटपुतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों से बजट घोषणाओं को लेकर चर्चा की और सुनिश्चित किया कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट में घोषित सभी योजनाओं और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के हित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए सभी विभागों को एकजुट होकर काम करना होगा।
सरकार घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर गंभीर –
राजस्व राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों में बजट घोषणाओं के अनुसार काम में तेजी लाएं और किसी भी प्रकार की देरी या अड़चनों को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने को प्राथमिकता दे। जिला प्रभारी मंत्री ने पूर्व बजट की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए पीएचईडी के अधिकारियों को आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं सुधार समय से पहले ही करने के निर्देश दिए जिससे कि आमजन को गर्मी में पेयजल को लेकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिकारी गंभीरता से करें कार्य: कोटपुतली-बहरोड़ प्रभारी सचिव
संभागीय आयुक्त एवं कोटपुतली-बहरोड़ प्रभारी सचिव श्रीमती पूनम ने कहा कि बजट घोषणाओं को लेकर सभी विभागाधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता और सजगता से करें और कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा अनुसार आवश्यक भूमि का चिन्हीकरण समय पर कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें और भूमि चयन करते हुए आमजन कि सुविधाओं और पहुंच का ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बैठक में सांसद जयपुर ग्रामीण श्री राव राजेंद्र सिंह, कोटपुतली विधायक श्री हंसराज पटेल, जिला कलक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री दुष्यंत राजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ओम प्रकाश सहारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur प्रभारी मंत्रीबैठक लेकर बजट घोषणासमयबद्ध क्रियान्वयनदिए निर्देशJaipur in-charge ministerheld a meetingmade budget announcementtime bound implementationgave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





