राजस्थान
Jaipur: प्रभारी मंत्री एवं सांसद सीपी जोशी ने योग की विभिन्न मुद्राएं की
Tara Tandi
21 Jun 2025 3:43 PM IST

x
Jaipur जयपुर । 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ जिले की प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार एवं सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें अतिथियों ने योग दिवस पर विभिन्न मुद्राओं मैं योग कर इसे जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विश्वभर में 21 जून को मनाए गए 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले में भी भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन ऐतिहासिक विजय स्तंभ के निकट स्थित जौहर श्रद्धांजलि स्थल एवं गार्डन में भोर के समय संपन्न हुआ। इस वर्ष योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रही, जिसका उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक और वैश्विक कल्याण में योग की भूमिका को रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सूर्योदय से पूर्व पवित्र वातावरण में मंत्रोच्चारण और ध्यान साधना से हुई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। आयोजन स्थल की पृष्ठभूमि में ऐतिहासिक विजय स्तंभ और मेवाड़ की शौर्यगाथाओं से जुड़ा जौहर स्थल इस कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना रहा।
इस विशेष अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पुलिस विभाग, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवकों, स्काउट-गाइड, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को जन-जन का उत्सव बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार ने योग को आत्मिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण का आधार बताते हुए कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत है, जो अब वैश्विक धरोहर बन चुकी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन की जीवनशैली में अपनाना चाहिए।
सांसद सी. पी. जोशी ने योग को भारत की “सॉफ्ट पॉवर” करार देते हुए कहा कि इससे न केवल हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक समरसता भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की, जिनके माध्यम से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली।
योग दिवस के अवसर पर सभी ने एक स्वर में स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए यह संकल्प लिया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के कार्मिकों तथा स्वयंसेवी संगठनों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई।
TagsJaipur प्रभारी मंत्रीसांसद सीपी जोशीयोग विभिन्न मुद्राएंJaipur in charge ministerMP CP Joshiyoga various posturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





