राजस्थान
Jaipur: मोरासागर बांध पर जल पूजन, श्रमदान व मरम्मत कार्य से जल संरक्षण का संदेश
Tara Tandi
13 Jun 2025 5:24 PM IST

x
Jaipur जयपुर : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम डूंगरवाड़ा में मोरासागर बांध पर जनसहभागिता से जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से जल पूजन से हुई, जिसमें जल को जीवनदायी मानते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।
अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने जल संरक्षण को केवल व्यवहारिक जिम्मेदारी ही नहीं, अपितु सामाजिक चेतना का केंद्र बताया। यह आयोजन जनभागीदारी से जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की दिशा में प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।
इस दौरान अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन, नरेगा श्रमिक एवं संवेदकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्रमदान कर साफ-सफाई की। वहीं प्रतिभागियों ने बांध परिसर की स्वच्छता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अब्बल माइनर पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर नहरों की मरम्मत, जल प्रवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने एवं जल संरचना को सुदृढ़ करने हेतु तकनीकी सुधार किए गए।
TagsJaipur मोरासागर बांधजल पूजनश्रमदान मरम्मत कार्यजल संरक्षण संदेशJaipur Morasagar Damwater worshiplabor donation repair workwater conservation messageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





