राजस्थान
Jaipur : जल स्रोतों की सफाई कर जल संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश
Tara Tandi
17 Jun 2025 11:03 AM IST

x
Jaipur जयपुर। सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार और जिला प्रभारी सचिव श्री संदीप वर्मा ने सोमवार को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित लवकुश वाटिका में पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्य मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और महिलाओं को तुलसी के औषधीय पौधों का वितरण किया।
डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण हेतु 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वर्षा से पूर्व कुओं, बावड़ियों, एनिकट, तालाबों आदि जल संरक्षण संरचनाओं की साफ-सफाई की जा रही है ताकि जल संग्रहण किया जा सके और भू-जल स्तर में बढ़े।उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की तर्ज पर यहां भी वर्षा जल को संग्रहित किया जाए। गैर सरकारी व सरकारी कार्यालयों में रैन वाटर हार्वेसटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाना चाहिए। कुआ, बावड़ी, एनिकट, तालाब सहित अन्य परम्परागत जल स्रोतों के जल को गंगा जल की तरह पवित्र मानकर जल पूजा करें और अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ व साफ-सुथरा रखें।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के केरी बेग्स का उपयोग करने के लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर श्री शुभम चौधरी ने जल संरक्षण हेतु सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जल अमूल्य है। उन्होंने कहा कि अगर हमने अभी पानी का महत्व नहीं समझा तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि गांव का पानी गांव में रोकने के लिए जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करें और अधिक से अधिक पौधे लगाए।
जल स्रोतों का पूजन व श्रमदान—
राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार व अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता सरोवर पर जल पूजन किया। उन्होंने चौथ माता सरोवर पर श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता का संदेश भी दिया।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित—
राज्य मंत्री चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली तथा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। राज्यमंत्री ने जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को सामूहिक प्रयास कर अभियान को लोगों की जन भावना से जोड़कर जन अभियान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश संयुक्त निदेषक कृषि विस्तार श्री राकेश कुमार अटल एवं उप निदेशक उद्यानिकी डॉ. हेमराज मीना को दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हेतु प्रत्येक किसान को बूंद-बूंद सिंचाई योजना से जोड़ा जाए।
TagsJaipur जल स्रोतों सफाईजल संरक्षणपर्यावरण संवर्धन संदेशJaipur water sources cleaningwater conservationenvironmental promotion messageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





