राजस्थान
Jaipur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होगा मेगा रोजगार मेला - मंत्री राठौड़
Tara Tandi
8 March 2025 10:47 AM IST

x
Jaipur जयपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हजारों युवाओं का रोजगार का सपना साकार होगा। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जयपुर द्वारा शनिवार, 8 मार्च, 2025 को जयपुर के मुंडिया रामसर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेगा रोजगार मेले में निर्माण, लॉजिस्टिक, होटल, बैकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा,सिक्योरिटी,कॉल सेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों से संबंधित लगभग 50 निजी नियोजक अपनी 4 हजार से ज्यादा रिक्तियों के अनुसार मौके पर ही युवा आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर लाभान्वित करेंगें।
एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे। वहीं, मंत्री के.के. विश्नोई भी इस खास कार्यक्रम में शिकरत कर आशार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। वर्तमान में निजी क्षेत्र में रोजगार की अपार सभावनाएं हैं, अतः अधिक से अधिक संख्या में युवा आशार्थी इस मेगा रोजगार मेले में भाग ले कर उक्त मेले का लाभ उठायें। मेगा रोजगार मेले का अधिक से अधिक युवा आशार्थी एवं नियोजक लाभ प्राप्त कर सकें, इस उद्देश्य से माननीय मंत्री महोदय एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों द्वारा क्यूआर कोड जारी किया गया, जिसके माध्यम से आशार्थी एवं नियोजक मेले में पंजीकृत हो कर भाग ले सकते हैं।
कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव श्री समित शर्मा ने बताया कि बजट घोषणा में रोजगार मेलों का आयोजन कर निजी क्षेत्र में आगामी वर्ष में एक लाख 50 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है, इस उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेगा रोजगार मेले का आयोजन कर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रदान किया जायेगा।
उपनिदेशक, उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय श्रीमती नवरेखा ने बताया कि जिला उद्योग केन्द्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित राजस्थान सरकार के अन्य विभाग मेले में भाग ले कर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर आशार्थियों को लाभांवित करेगें। सेना भर्ती कार्यालय भी मौके पर उपस्थित युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगें।
साथ ही उन्होंने बताया कि मेगा रोजगार मेले में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक आदि सभी योग्यताधारी आशार्थियों के लिए रिक्तियां है, अतः सभी योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त मेगा रोजगार मेले का लाभ उठायें।
TagsJaipur अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसआयोजित मेगा रोजगार मेलामंत्री राठौड़Jaipur International Women's DayMega Employment Fair organisedMinister Rathoreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





