राजस्थान
Jaipur: अन्नपूर्णा भण्डार योजना के लिए सोमवार को होगी बैठक
Tara Tandi
27 April 2025 5:38 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेशभर में अन्नपूर्णा भण्डार के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा निर्देशों के सन्दर्भ में सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु राजस्थान राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को निगम मुख्यालय में बैठक होगी। बैठक में राज्य स्तरीय एफएमसीजी उत्पादक एफएमसीजी एग्रीग्रेटर, एफएमसीजी केरिंग और फॉरवर्डिंग एजेन्ट (सीएफए), राशन डीलर एसोसिएशन, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के प्रतिनिधियों एवं अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2025-26 के बिन्दु संख्या 80 के अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने हेतु 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने प्रस्तावित हैं। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत उचित मूल्य दुकानदारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनके माध्यम से जनसाधारण को उच्च गुणवत्ता की मल्टी ब्रांड उपभोक्ता वस्तुएँ उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
TagsJaipur अन्नपूर्णा भण्डार योजनासोमवार बैठकJaipur Annapurna Bhandar SchemeMonday meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





