राजस्थान
Jaipur: राज्य वन्यजीव मण्डल की स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न
Tara Tandi
18 Feb 2025 7:20 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में राज्य वन्यजीव मण्डल की स्थायी समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान मोबाइल टॉवर्स, ओफसी केबल, एप्रोच रोड़, पेयजल एवं सड़कों के 28 प्रस्तावों पर चर्चा कर अपने सुझावों के साथ मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में गठित राज्य वन्यजीव मण्डल को विचार हेतु अग्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरिजित बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक सुश्री शिखा मेहरा, समिति के सदस्य श्री राजपाल सिंह तंवर, श्री निरंजन कुमार वसु, श्री एस.एन. सिंह, श्रीमती नम्रता भारतीय, वन विभाग के अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग इत्यादि के अधिकारी उपस्थित रहें।
TagsJaipur राज्य वन्यजीव मण्डलस्थायी समितिबैठक सम्पन्नJaipur State Wildlife BoardStanding Committeemeeting concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





