राजस्थान
Jaipur: हरियालो राजस्थान‘ के तहत वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग की बैठक
Tara Tandi
3 May 2025 10:46 AM IST

x
Jaipur जयपुर । शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने कहा कि इस वर्ष ‘हरियालो राजस्थान‘ के तहत बड़े स्तर पर पौधे लगाये जायेंगे। पौधों में छायादार व फलदार पौधे अधिक लगाये जायेंगे। ‘हरियालो राजस्थान‘ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी व कृषि विपणन विभाग द्वारा लगभग 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल शुक्रवार को पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ ‘हरियालो राजस्थान‘ अभियान, कृषक उत्पादक संगठनों की प्रगति, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट, राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘हरियालो राजस्थान‘ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लगाये जाने वाले प्रत्येक पौधे की जीयो टैगिंग की जाये, जिससे उनकी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
श्री राजन विशाल ने कहा कि तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 से 2030-31 तक खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-तिलहन मिशन प्रारंभ किया गया है। वेल्यू चैन पार्टनर्स को ऑयल मील स्थापित करने हेतु प्रदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जीआई टैग
शासन सचिव ने कहा कि राज्य में संचालित ‘एक जिला एक उत्पाद‘ योजनान्तर्गत भौगोलिक विशिष्टता आधारित सूचीबद्ध फसलों का संरक्षण करने एवं क्षेत्र विशेष को पहचान दिलवाये जाने के लिए जियोग्राफिकल इन्डीगेशन टैग (जीआई टैग) कृषक हित में प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है। कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं गुणवत्ता के मद्देनजर जीआई टैग के पश्चात प्रदेश के कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाऐं बढ़ेगी।
राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड
उन्होंने कहा कि राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड राजस्थान सरकार का एक उपक्रम है, जो मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में विकास और समर्थन के लिए काम करता है। इसमें बीजों का उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा भी दिया जाता है।
बैठक में आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल, आयुक्त उद्यानिकी श्री सुरेश कुमार ओला, निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री राजेश कुमार चौहान सहित कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur हरियालो राजस्थानतहत वृक्षारोपणतैयारियों कृषि विभाग बैठकJaipur Hariyalo Rajasthanunder tree plantationpreparations agriculture department meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





