राजस्थान

Jaipur : युवाओं के सपने साकार करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिला प्रभारी मंत्री

Tara Tandi
30 March 2025 10:52 AM IST
Jaipur : युवाओं के सपने साकार करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिला प्रभारी मंत्री
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के उपलक्ष्य में युवा एवं रोजगार उत्सव का जयपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को ओ.टी.एस में हुआ।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करना और उनके रोजगार की राह को प्रशस्त करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सर्वप्रथम नकल पर नकेल लगाने का अद्वितीय कार्य किया है जिससे मेहनत करने वाले युवाओं को उनके परिश्रम का फल सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र के रूप में प्राप्त हुआ हैं। उनकी सरकार 4 लाख सरकारी व 10 लाख नौकरियां निजी क्षेत्र में देने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं।
जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने नौकरी के नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं से कहा कि वे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने विभाग व प्रदेश की जिम्मेदारी सम्भाले, नशावृत्ति से दूर रहकर अपनी संस्कृति एवं विरासत को सहेजें।
डी.जी.पी. एस.सी.आर.बी. साइबर क्राइम एण्ड टेक्निकल सर्विसेस श्री हेमन्त प्रियदर्शी ने कहा कि नव नियुक्त युवा कार्मिक पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से जनता की सेवा करें। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के 75, पुलिस के 100, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के 47, महिला एवं बाल विकास के 58 तथा पीएचईडी विभाग के 2 लाभार्थियों को द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती प्रतिभा वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित थे।
Next Story