राजस्थान

Jaipur: स्वदेशी अपनाकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं- विधानसभा अध्यक्ष

Tara Tandi
13 Sept 2025 1:33 PM IST
Jaipur: स्वदेशी अपनाकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं- विधानसभा अध्यक्ष
x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्वदेशी के साथ राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवा जोश की सक्रिय भागीदारी बेहद अहम है। श्री देवनानी ने कहा कि भारत आज सभी मोर्चो पर आत्मनिर्भता के साथ आगे बढ़ रहा है। सीमाओं की रक्षा का मसला हो या फिर आर्थिक मोर्चे पर परचम फहराने का, देश इन दिशाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित एनसीसी कैडेट्स वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट्स के महत्वपूर्ण भूमिका है। देश का सबसे बड़ा युवा संगठन होने के नाते एनसीसी कैडेट्स पर ज्यादा जिम्मेदारी है। वह स्वदेशी को स्वीकार करें। देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में रोजगार मांगने की बजाय रोजगार देने की सोच को बढ़ावा दें, राष्ट्र की सेवा करें। इससे 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बने।
विधानसभा अध्यक्ष ने एनसीसी कैडेट्स को संस्कार के साथ भारत की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय के साथ ही हम विश्व में महान बन सकते हैं। विश्व में अपनी-अपनी धरा को किसी भी देश में माता नहीं कहा जाता, जिस प्रकार माता अपने पुत्र का लालन-पालन कर पोषण करती है। ठीक उसी प्रकार भारत माता हम सबका लालन-पालन कर पोषण कर रही है। इसकी सुरक्षा करना, संस्कृति को बचाए रखना, परंपराओं का अनुसरण करना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को विश्व तक पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच, कैंप एजूडेट कैप्टन संत कुमार सहित एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहें।
Next Story