राजस्थान
Jaipur: अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Tara Tandi
23 May 2025 10:28 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं एनटीसीपी सेल ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर-प्रथम डॉ. रवि सिंह शेखावत ने बताया कि कार्रवाई दल ने राजा पार्क स्थित गुरूनानकपुरा श्रीनाथ जनरल स्टोर पर कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 7 के तहत कार्रवाई को अंजाम देते हुए 13 हजार से ज्यादा की कीमत के 110 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद की है।
उन्होंने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित नार्काे कॉर्डिनेशन सेंटर की समिति की बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। निर्देशों की त्वरित एवं प्रभावी अनुपालना में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोटोपा अधिनियम में प्रावधान है कि तंबाकू उत्पाद जिनके आवरण के 85 फीसदी पर दृश्य चेतावनी एवं शेष भाग में शाब्दिक चेतावनी होना आवश्यक है यह नहीं पाये जाने के कारण कार्रवाई की गई है। अधिनियम में विहित प्रावधानों की अनुपालना में आरोपी के विरुद्ध जिला सेशन न्यायालय में चालान पेश किया है।
कार्रवाई दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नरेश कुमार, श्री विनोद शर्मा, कोटपा की जिला इकाई के समन्वयक श्री अर्पित शर्मा मौजूद रहे।
TagsJaipur अवैध मादक पदार्थोंबिक्री खिलाफ बड़ी कार्रवाईJaipur: Major action against illegal drug saleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





