राजस्थान
Jaipur: विधान सभा अध्यक्ष देवनानी से महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात
Tara Tandi
2 April 2025 6:22 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर ने बुधवार को विधान सभा में मुलाकात की। श्री देवनानी ने श्री नार्वेकर का पुष्प गुच्छ भेंट कर, दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। श्री देवनानी ने श्री नार्वेकर को राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक की प्रति भेंट की।
श्री देवनानी ने श्री नार्वेकर को हिंदू विजय प्रवर्तक पुस्तक की प्रति और राजस्थान विधानसभा का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष श्री नार्वेकर को विधानसभा का सदन और सदन में की गई ऑनलाइन व्यवस्था के साथ ही राजस्थान विधान सभा स्थित म्यूजियम का अवलोकन कराया।
श्री देवनानी ने बताया की नेवा प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान विधानसभा के सदन को डिजिटल किया गया है साथ ही सदन को नये कलेवर में तैयार कराया गया है। श्री नार्वेकर ने श्री देवनानी का आभार जताते हुए कहा कि सदन को डिजिटल कराया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने म्यूजियम को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि विधान सभा की कार्यप्रणाली और महान जनप्रतिनिधियों के बारे में यह म्यूजियम बहुत अच्छी जानकारी देता है।
TagsJaipur विधान सभा अध्यक्ष देवनानीमहाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्षकी मुलाकातJaipur Legislative Assembly Speaker DevnaniMaharashtra Legislative Assembly Speakermeetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





