राजस्थान
Jaipur: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मदन राठौड़ ने किया दिवाली पूजन
Admindelhi1
20 Oct 2025 9:14 AM IST

x
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में दिवाली के शुभ अवसर पर पारंपरिक रूप से लक्ष्मी पूजन का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि लक्ष्मी पूजन सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ विधिवत लक्ष्मी पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधी तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पारीक ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समृद्धि, सौहार्द और संगठन की एकता को सुदृढ़ करना है।
Tagsजयपुरभाजपाप्रदेशकार्यालयमदन राठौड़दिवालीपूजनJaipurBJPStateOfficeMadan RathoreDiwaliPujaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





