राजस्थान

Jaipur: बांसवाड़ा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अजमेर जिले में हुआ लोकप्रिय

Tara Tandi
26 Sept 2025 1:25 PM IST
Jaipur: बांसवाड़ा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अजमेर जिले में हुआ लोकप्रिय
x
Jaipur जयपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बांसवाड़ा से किए गए ऐतिहासिक शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का राज्यभर की तरह अजमेर में भी सीधा प्रसारण किया गया। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने विशाल जनसमूह के साथ सीधा प्रसारण देखा और सुना।
श्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है। आज का यह दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है, जब एक साथ इतनी विशाल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को भी इन योजनाओं से नई ऊर्जा मिली है। यह अवसर प्रदेशवासियों के लिए गर्व और आत्मविश्वास का क्षण है।
श्री रावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से राजस्थान की आधारभूत संरचना, ऊर्जा, जल संसाधन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि यह योजनाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
Next Story