राजस्थान
Jaipur: होली पर विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं
Tara Tandi
13 March 2025 10:54 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा है कि होली का त्योहार न केवल रंगों और उल्लास का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी समन्वय और आध्यात्मिक चेतना का भी परिचायक है। यह भारतीय समाज की उस विशिष्टता को दर्शाता है जिसमें विविधता में एकता की भावना निहित है। अनेक सामाजिक परिवर्तनों के बावजूद होली का पर्व आपसी प्रेम, भेदभाव का विघटन और समाज में सामूहिक सौहार्द्र को बढावा देता है।
श्री देवनानी ने कहा कि होली का पर्व उन त्योहारों में से है, जो सामूहिकता की भावना को प्रबल करते है, क्योंकि होली एक ऐसा त्योहार है जिसे अकेले नहीं मनाया जा सकता। यह रंगों का पर्व है। श्री देवनानी ने कहा कि रंग हर व्यक्ति के भीतर और बाहर मिलकर एक संगठित समुदाय का निर्माण करते है। इस पर्व में हर कोई, चाहे वह किसी भी जाति वर्ग का हो समान रूप से रंगों में रंग जाता है।
श्री देवनानी ने कहा है कि आधुनिक समय में जहां परिवारों में दूरी और व्यस्तता बढ रही है, होली जैसे पर्व उन्हें एकजुट होने का अवसर प्रदान करते है। यह केवल एक त्योहर नहीं है, बल्कि एक ऐसा समय है जब परिवार एक साथ अच्छे समय का आनंद लेता है और अपने संबंधों को और प्रगाढ करता है। श्री देवनानी ने कहा कि सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिक रंगो से भरा यह त्योहार एकता, सौहार्द और भाईचारे को बढावा देने की भी प्रेरणा देता है।
TagsJaipur होली विधान सभा अध्यक्षवासुदेव देवनानीप्रदेश वासियोंदी शुभकामनाएंJaipur Holi Legislative Assembly SpeakerVasudev Devnanipeople of the stategave best wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





