राजस्थान

Jaipur: 40 पोल पर लगेंगी LED स्ट्रिप, डेढ़ करोड़ की योजना

Admindelhi1
12 May 2026 12:14 PM IST
Jaipur: 40 पोल पर लगेंगी LED स्ट्रिप, डेढ़ करोड़ की योजना
x
"डेढ़ करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण"

जयपुर: वाहन चालकों की दूर से ट्रेफिक लाइट्स नजर नहीं आने की समस्या अब दूर होगी। इस जयपुर विकास प्राधिकरण

ने काम शुरू कर दिया है। जेडीए जयपुर में ट्रेफिक लाइट्स पोल पर एलईडी स्ट्रीप लगाएगा। इससे ट्रेफिक लाइट का पोल बत्ती के रंग में रंगा नजर आएगा। इसकी कवायद जेडीए ने साल 2025 में शुरू की थी। प्रयोग के तौर पर सबसे पहले रामबाग पैलेस पर ट्रैफिक पोल इलुमिनेशन को इंस्टाल किया गया है। इसकी सफलता के बाद जेडीए शहर भर में इसे लागू करने पर काम कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेडीए शहरभर में 40 ट्रेफिक लाइट्स पोल पर इलुमिनेशन इंस्टाल करेगा। इस पर करीब डेढ़ करोड रुपये खर्च होंगे। जेडीए ने टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में जेडीए महल रोड और जेएलएन मार्ग पर ट्रेफिक लाइट्स पोल पर एलईडी स्ट्रीप लगा रहा रहा है। इस काम के लिए जेडीए ने आगामी दो माह का टारगेल तय किया है। यह पहल चेन्नई और वडोदरा जैसे अन्य भारतीय शहरों में पहले से ही की जा चुकी है, जहां से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

डायरेक्टर इंजीनियर अजय गर्ग का कहना है कि प्रयाेग सफल रहने पर शहर की दूसरे चाैराहाें की ट्रेफिक लाइट पर एलईडी स्ट्रीप लगाने काम किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया क‍ि आमतौर पर वाहन चालकों की शिकायत रहती थी कि आगे बड़े वाहन खड़े हो जाने पर पीछे खड़े छोटे वाहनों को ट्रैफिक लाइट्स नहीं दिखती है। लेकिन अब यह समस्या उनकी दूर हो सकेगी। दरअसल, ट्रैफिक लाइट्स जिस रंग की होगी, पूरा पोल वहीं सिग्नल देगा। इससे दूर खड़े होने वाले वाहनों को भी ट्रैफिक लाइट्स आसानी से दिख सकेगी।

उल्‍लेखनीय है क‍ि शहर में कई जगह पर ट्रेफिक लाइट्स के पास में पेड़, होर्डिंग सहित अन्य वस्तुएं लगी हुई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इस दिशा में भी यातायात पुलिस की सलाह पर जेडीए ने कई जगह अवरोधकों को हटाने पर काम किया था लेकिन फिर भी कई जगहों पर अवरोधक नजर आ रहे है। वाहन चालकों को दूर से ही सिग्नल की स्थिति का पता चल सके, जिससे ट्रैफिक नियमों का पालन हो और दुर्घटनाएं कम हों। इसमें एलईडी स्ट्रिप लाइट का इस्तेमाल किया गया है, जो मुख्य ट्रैफिक लाइट के साथ सिंक होती है।

Next Story