राजस्थान
Jaipur: खनन विभाग का लीज व डिमांड सिस्टम हुआ ऑनलाइन, लीजधारकों को राहत
Tara Tandi
6 Jun 2025 5:01 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश के खानधारक अब एक क्लिक पर अपनी लीज प्रोफाइल को ऑनलाईन देख सकेंगे, वहीं डिमाण्ड राशि की स्वयं जानकारी लेकर राशि जमा करा सकेंगे। खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया है कि प्रदेश के लीज इनफोर्मेशन सिस्टम और डिमाण्ड सिस्टम की संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाईन कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब खनिज अभियंता/सहायक खनिज अभियंता द्वारा समस्त दस्तावेजों का ऑनलाईन सत्यापन किया जा सकेगा व संबंधित लीज धारक भी अपनी लीज संबंधित जानकारी ऑनलाईन देख सकेंगे। लीजधारक द्वारा सरकार को देय राशि की जानकारी भी ऑनलाईन उपलब्ध होगी और लीजधारक देय राशि की स्वयं ऑनलाईन जानकारी लेकर राशि जमा करा सकेंगें।
मुख्यमंत्री एवं खान मंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने खनिज प्रक्रिया को पारदर्शी और सरलीकृत बनाने की समय-समय पर आवश्यकता प्रतिपादित की हैं। इन निर्देशों के क्रम मेें विभागीय प्रक्रिया को ऑनलाईन करने की दिशा में लगातार आगे बढा जा़ रहा है। पिछले दिनों विभाग द्वारा माइनिंग प्लान अनुमोदन की संपूर्ण प्रक्रिया को भी पूरी तरह से ऑनलाईन कर दिया है।
श्री टी. रविकान्त ने बताया कि एलआईएस सिस्टम के ऑनलाईन होने से लीज जारी होने से लेकर संपूर्ण जानकारी यथा कंसेट टू ऑपरेट, अनुमोदित माइनिंग प्लान, डेडरेंट, खनिज खनन आदि सभी जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध होगी। संबंधित एमई-एएमई द्वारा ऑनलाईन रेकार्ड का सत्यापन किया जाएगा। लीजधारक भी अपनी लीज से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाईन देख सकेंगे व आवश्यक कार्यवाही भी ऑनलाईन होगी। इसके साथ ही लीजधारकों द्वारा राज्य सरकार को देय राशि की जानकारी भी ऑनलाईन लेकर जमा करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि खान विभाग के पारदर्शी और सरलीकृत व्यवस्था की दिशा में बढ़ता हुआ यह और एक कदम है। इससे प्रदेश की हजारों की संख्या में लीजधारक लाभान्वित हो सकेंगे। इससे समय व धन बचेगा वहीं विभागीय व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी।
TagsJaipur खनन विभागलीज व डिमांड सिस्टम ऑनलाइनलीजधारकों राहतJaipur Mining DepartmentLease and Demand System OnlineLeaseholders Reliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





