राजस्थान

Jaipur: महिला नेताओं के लिए नेतृत्व विकास कार्यक्रम जयपुर में

Admindelhi1
13 Feb 2026 5:38 PM IST
Jaipur: महिला नेताओं के लिए नेतृत्व विकास कार्यक्रम जयपुर में
x

जयपुर: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा 14 व 15 फरवरी को “नेतृत्व सृजन – दो दिवसीय आवासीय कैंप” का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित होगा।

शिविर का शुभारंभ 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा।

यह विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर महिला नेतृत्व के विकास, वैचारिक सुदृढ़ता तथा संगठनात्मक क्षमता के विस्तार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के सान्निध्य में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला पदाधिकारी भाग लेंगी।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को राजनीतिक प्रशिक्षण, संगठनात्मक दक्षता और नेतृत्व विकास से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत का संविधान, लैंगिक विविधता, कांग्रेस की विचारधारा, मीडिया मैनेजमेंट और सोशल मीडिया जैसे विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं के सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने बताया कि यह आयोजन महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थिति रहेगी।

Next Story