राजस्थान
Jaipur: स्वर्गीय सुंदरलाल 'काका' शेखावाटी क्षेत्र के कद्दावर नेता थे- देवनानी
Tara Tandi
13 Sept 2024 4:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक श्री सुंदरलाल 'काका' के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। देवनानी ने कहा है कि स्वर्गीय सुंदरलाल शेखावाटी क्षेत्र के कद्दावर नेता थे। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। श्री देवनानी ने कहा कि सात बार के विधायक रहे स्वर्गीय सुंदरलाल ने राज्य सरकार में मंत्री, राज्य मंत्री और संसदीय सचिव पद पर कार्य करके राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुंदरलाल प्रखर वक्ता और जमीन से जुड़े जन नेता थे। श्री देवनानी ने स्वर्गीय सुंदरलाल के निधन पर उनकी आत्मशांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
TagsJaipur स्वर्गीय सुंदरलाल काकाशेखावाटी क्षेत्रकद्दावर नेतादेवनानीJaipur Late Sundarlal KakaShekhawati regionstrong leaderDevnaniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





