राजस्थान

Jaipur: आवासीय योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून

Tara Tandi
8 Jun 2025 10:28 AM IST
Jaipur: आवासीय योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई बजट घोषणा की क्रियान्विति में राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा शुरू की गई नवीन आवासीय योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नज़दीक आ चुकी है। इच्छुक आवेदक 11 जून 2025 तक इन योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं।
इन योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न आय वर्ग के लिए जयपुर ,धौलपुर,बारां और बूंदी में स्थित विभिन्न परियोजनाओं में फ्लैट्स एवं स्वतंत्र आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जयपुर की प्रताप नगर स्तिथ गंगा अपार्टमेंट में कुल 80 फ्लैट्स हैं, जयपुर के मानसरोवर स्थित गुलमोहर में 160 फ्लैट्स हैं जिसमें डबल पार्किंग भी दी जा रही है इसी के साथ ही बारां की गजनपुरा आवासीय योजना ,बूंदी की लाखेरी आवासीय योजना और धौलपुर की बाड़ी रोड आवासीय योजना में विभिन आय वर्ग के लिए स्वतंत्र आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।इन योजनाओं में आमजन के सपनों का आशियाना प्रचलित बाजार दरों की तुलना में बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध हैं, बल्कि इसमें आवेदन प्रक्रिया भी बेहद सरल और पारदर्शी रखी गई है।
योजनाओं में सभी मूलभूत सुविधाएं शामिल—
• प्रमुख लोकेशन्स में आवास, पार्किंग, बिजली और पानी की व्यवस्था, पार्क, सुगम अवगमन के लिए सड़क और सीवर प्रणाली इन योजनाओं में मिलेगी
उल्लेखनीय है की इन योजनाओं को आमजन से भरपूर उत्साह प्राप्त हो रहा है, और केवल कुछ ही दिन शेष रहने के कारण आवेदन प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि समय रहते आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
Next Story