राजस्थान
Jaipur: छात्रवृत्ति आवेदनों में रेड फ्लैग को हटाने के लिए अंतिम अवसर
Tara Tandi
4 May 2025 11:00 AM IST

x
Jaipur जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण में लगभग साढ़े चार हजार से ज्यादा छात्रवृत्ति आवेदनों में लगाए गए रैड फ्लैग को हटाने के लिए विभाग की ओर से एक अंतिम मौका दिया गया है, जिसके बाद यदि आवेदकों ने इन आवेदनों में संशोधन नहीं कराया तो इन आवेदनों को विभाग की ओर से निरस्त कर दिया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री जितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वह एक बार sso पोर्टल पर scholarhip SJE एप पर लॉगिन कर आवेदन को चैक कर लें, क्योंकि विभाग की ओर से बड़ी संख्या में छात्रवृत्ति चाहने वालों को ‘रैड फ्लैग’ से मार्क कर दिया था।
क्या है रैड फ्लैग मार्क
श्री जितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि एक बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बाद जन आधार से डाटा फैच करने पर एवं आवेदन में किसी प्रकार का बदलाव किया जाता है तो उसे ‘लाल निशान’ लगा दिया जाता है। जैसे किसी छात्र ने नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या, जन आधार संख्या या फिर अन्य कोई बदलाव किया तो उसे संदिग्ध मान लिया गया। इस कारण सत्र 2022-23 और 2023-24 के रैड फ्लैग वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली थी।
इन छात्रों को ऑनलाइन ही नोटिस भी दिया गया है। एवं एसएमएस व दूरभाष के माध्यम से भी सूचना करी गई लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया है। ऐसे में इन छात्रों को 15 मई तक का समय दिया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे छात्रों को जयपुर ग्रामीण के विभागीय कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण जिला परिषद जयपुर बनी पार्क एरिया में संपर्क कर अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद सही पाने पर रैड फ्लैग हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। अन्यथा 15 मई के बाद इन आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2022-23 के विद्यार्थी अपने मूल निवास जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का होने पर एवं शैक्षणिक क्षेत्र 2023-24 एवं 2024-25 में जिन विद्यार्थियों के कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में है वही विभागीय कार्यालय जयपुर ग्रामीण में संपर्क करें।
TagsJaipur छात्रवृत्ति आवेदनोंरेड फ्लैगहटाने अंतिम अवसरJaipur scholarship applicationsred flagremoval last chanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





