राजस्थान
Jaipur : कोटा के किसान गोलू को मिला 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार
Tara Tandi
12 May 2025 7:40 PM IST

x
Jaipur जयपुर । कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव श्री राजन विशाल की अध्यक्षता में सोमवार को पंत कृषि भवन में कृषक उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑन-लाईन लॉटरी निकाली गई।
योजना के तहत कृषि उपज मण्डी, कोटा से जुड़े किसान श्री गोलू के 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, हनुमानगढ मण्डी के किसान श्री ओम प्रकाश के 1 लाख 50 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार और कोटा कृषि उपज मंडी मण्डी के किसान श्री रामभरोस के नाम 1 लाख रूपये का तृतीय पुरस्कार निकला। योजना में विजेता किसान को पुरस्कार राशि का भुगतान सम्बन्धित मण्डी समिति से किया जाता है। मण्डी उक्त भुगतान राशि का पुनर्भरण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त करती है।
उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा कृषि उपज को ई-नाम के माध्यम से बेचने तथा ई-पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने एवं किसानों को उनकी उपज का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना लागू की गई है।
योजना के तहत पुरस्कार मण्डी स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में गेट पास की विक्रय पर्चियों तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों के आधार पर प्रथम पुरस्कार में 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रूपये के ईनाम दिये जाते है।
खण्ड स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में 50 हजार रूपये, 30 हजार रूपये और 20 हजार रूपये क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर दिये जाते हैं। साथ ही राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार प्रथम पुरस्कार 2 लाख 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रूपये के रूप में दिये जाते है।
लॉटरी में कृषि विपणन के निदेशक श्री राजेश कुमार चौहान, अतिरिक्त निदेशक श्री रविन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी योजना श्री प्रमोद कुमार सत्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
------
TagsJaipur कोटा किसान गोलू2 लाख 50 हजार रूपयेप्रथम पुरस्कारJaipur Kota farmer Golu2 lakh 50 thousand rupeesfirst prizeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





