राजस्थान

Jaipur: कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर बनाने की खाचरियावास ने की निंदा

Admindelhi1
25 Sept 2024 1:46 PM IST
Jaipur: कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर बनाने की  खाचरियावास ने की निंदा
x

जयपुर: नगर निगम हैरिटेज जयपुर में कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर बनाने को लेकर पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जब पूर्ववर्ती अशोक गहलोत नेतृत्व की कांग्रेस सरकार थी तब ग्रेटर नगर निगम में बीजेपी के बोर्ड को बहुमत था तब कांग्रेस सरकार ने बीजेपी की ही शील धाभाई को मेयर बनाया था।

उन्होंने कहा कि अब यह बीजेपी सरकार की जिम्मेदारी है कि नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस के पास बहुमत है, इसलिए कांग्रेस के किसी भी उम्मीदवार को मेयर बनाया जाना चाहिए और उसके बाद जब चुनाव होंगे तो आप और हम चुनावी मैदान में होंगे. तो प्रतियोगिता कराई जानी चाहिए. लेकिन नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी को ही मेयर बनाया जाना चाहिए था.

Next Story