राजस्थान

Jaipur: धार्मिक आयोजन में कमलेश महाराज ने दिया सदाचार का संदेश

Admindelhi1
23 July 2026 9:35 AM IST
Jaipur: धार्मिक आयोजन में कमलेश महाराज ने दिया सदाचार का संदेश
x
"ईश्वर कृपा से मिलता है जीवन का वास्तविक उत्थान : कमलेश महाराज"

जयपुर: पशुपतिनाथ मंदिर मुहाना के महंत कमलेश महाराज के सान्निध्य में शहर के श्याम नगर स्थित निर्माण में मिरेकल परिवार द्वारा धार्मिक आयोजन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि जीवन में सच्ची सफलता केवल धन या व्यवसाय की ऊँचाइयों से नहीं, बल्कि ईश्वर की भक्ति, सदाचार, सेवा और विनम्रता से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जिस कार्य की शुरुआत प्रभु स्मरण, ईमानदारी और परिश्रम से होती है, उस पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन, हवन एवं आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, उद्योग जगत से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मिरेकल समूह के संस्थापक हेमेंद्र अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल और अमित अग्रवाल ने महंत कमलेश महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज वे जिस भी मुकाम पर हैं, वह गुरु महाराज की कृपा, भगवान शिव के आशीर्वाद, परिवार की एकजुटता और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उनका मानना है कि जीवन और व्यवसाय में मिलने वाली हर सफलता ईश्वर की कृपा से ही संभव होती है।

इस अवसर पर महंत कमलेश महाराज ने कहा कि जीवन में धर्म, सेवा, संस्कार और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से उन्नति प्राप्त करता है। उन्होंने सभी को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मिरेकल परिवार ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और समाजहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कंपनी हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है।

Next Story