Jaipur: मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में जया चौहान का ग्रैंड फिनाले में प्रवेश

जयपुर: जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित मिस इंडिया सीजन-5 की प्रतियोगिता में भीलवाड़ा निवासी व माली समाज की बेटी जया चौहान ने फाईनल में जगह पाने में सफल रही। मिसेज जया चौहान का राजस्थान की लिस्ट में टॉप 3 में चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान से कई सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें जया चौहान ने सभी को पछाड़ते हुए टॉप 3 में जगह बनाने में सफल रही। जया चौहान स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक व माली समाज के अग्रणी नेता गोपाल लाल माली की सुपुत्री है। इस फाइनल प्रतियोगिता में जया चौहान (माली) पत्नी मनीष चौहान (बिजयनगर) जयपुर में जी स्टूडियों में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाईनल में 20 व 21 दिसम्बर को भाग लेगी।
फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट और मिसेज इंडिया अवॉर्ड शो में जया चौहान राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और पहचान को राष्ट्रीय मंच पर निखारने का कार्य करने के साथ ही मिसेज इंडिया कैटेगरी में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में देश भर से कई सैकड़ों चुनी गई प्रतिभागी अपनी कला, प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी।





