राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Tara Tandi
27 Aug 2024 6:51 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
x
Jaipur जयपुर । आगामी 9-11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले “राइजिंग राजस्थान“ इन्वेस्टमेंट समिट के संदर्भ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापान से आए विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में वाफुकु हॉस्पिटल एवं होम केयर ग्रुप, टोक्यो के चेयरमेन डॉ. नोबुहिको इशिदा, श्री फुमिताका इशिवाता, श्री शिंजी फुनामोरी, श्री केनिची तकाशिमा, कैप्टन रामजी शर्मा और श्री नील कंडिरा शामिल थे। बैठक के दौरान राजस्थान व जापान के बीच संबंधों को मजबूत बनाने तथा विभिन्न प्रकार के निवेशों व मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई ।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिखर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
Next Story